{"_id":"66a3f2311b1033db3005ed14","slug":"two-buses-without-permits-and-fitness-seized-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-118500-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिना परमिट, फिटनेस वाली दो बसें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिना परमिट, फिटनेस वाली दो बसें सीज
विज्ञापन
आजमगढ़। संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की शाम बिहार-यूपी बॉडर पर बलिया, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जांच की। इस दौरान दो बसों को सीज कर दिया। एक बस का परमिट, जबकि दूसरी बस का परमिट और फिटनेस दोनों समाप्त हो चुका था। बस में सवार यात्रियों को सरकारी बसों से भिजवाया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. आरएन चौधरी ने बृहस्पतिवार की देर शाम बलिया पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे (बिहार यूपी बार्डर) पर आजमगढ़ संभाग के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों के साथ जांच की। इस दौरान दो बसों को सीज किया गया।
इनमें से एक बस का परमिट समाप्त है, जबकि दूसरी बस की फिटनेस व परमिट दोनों समाप्त है। दोनों बसों में लगभग 150 यात्री सवार थे। निगम की बसों से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। टीम में आरटीओ प्रवर्तन डॉ. आरएन चौधरी के साथ एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ अतुल कुमार यादव, एआरटीओ मऊ सुहेल अहमद, एआरटीओ बलिया अरुण कुमार, यात्री कर अधिकारी मऊ अरविंद जैसल, यात्री कर अधिकारी बलिया आरपी गौतम एवं प्रवर्तन सिपाही शामिल रहे।