फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two brothers fight over building a wall on disputed land, video goes viral

Azamgarh News: दो भाइयों में विवादित भूमि पर दीवार बनाने पर मारपीट, वीडियो वायरल

Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two brothers fight over building a wall on disputed land, video goes viral
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन चंदापार गांव में दो पट्टीदारों के बीच हुए मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। उक्त वीडियो में एक पक्ष दूसरे पक्ष की दीवार को गिराया जा रहा है।
विज्ञापन

जमीन चंदापार गांव की निवासी गीता राय ने बताया कि एक दिन पूर्व वह दीवार बनवाई थी। आरोप है कि विपक्षी ने दीवार को गिरा दिया। घर में वह महिला और बच्ची थी। विरोध किया तो पहले गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट करते हुए धक्का देकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला शिकायत करने थाने पर गई तो सुनवाई नहीं हुई। वहीं, इस मामले में एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि दो भाइयों के मकान के बीच में एक विवादित भूमि है।
इसकी बाउंड्री बनवाने को लेकर विवाद हुआ। एक पक्ष शादी में गया हुआ था दूसरे पक्ष ने वहां बाउंड्री बनवा दी। इससे नाराज दूसरे पक्ष ने बाउंड्री को गिरा दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। विवादित भूमि पर निर्माण न करने का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed