फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two bikes collide, three injured in overtaking auto

ऑटो को ओवरटेक करने में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल

Tue, 14 Jul 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, three injured in overtaking auto
सरायमीर। सिकरौर सहबरी बाजार के पास मंगलवार की दोपहर ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। बाइक सवार घायलों की चीख-पुकार सुन आसपास लोग दौड़ पड़े और घायल तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक थाने में लेकर चली गई।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के पलथी गांव निवासी तुफैल बाइक से सरायमीर बाजार से अपने घर लौट रहा था। सिकरौर बाजार के समीप उसने एक ऑटोरिक्शा को ओवरटेक किया तो सामने से आ रहे दो पहिया वाहन से टकरा गया। इस सड़क दुर्घटना में तुफैल और व दूसरे वाहन पर बैठा सरायमीर निवासी अमनदीप और पचाहुवां कुरियावां गांव निवासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क से उठाया। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर रामप्रसाद यादव ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और बाइक को सरायमीर थाने में उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed