फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested in solding land by fraud

बेची हुई जमीन का 17 लाख में किया था बैनामा

Thu, 12 Sep 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in solding land by fraud
फर्जी बैनामे के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी विनोद कुमार पांडे? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्तियों ने दूसरे की बिकी जमीन का 17 लाख रुपये में बैनामा कर दिया था। मेंहनगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया। बताया कि क्षेत्र में ये खेल जोरों पर चल रहा है। इससे पहले भी फर्जी तरीके से कई जमीन बेच चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन शेखपुर गांव और दूसरा साल्हेपुर उमरौहा गांव निवासी सुदामा यादव पुत्र स्व. लेढ़ा है। एसपी सिटी ने बताया कि तरवां थाना क्षेत्र के सराय त्रिलोचन गांव निवासी विजय बहादुर सिंह की मेंहनगर के नरसिंहपुर बलहाबस गांव में जमीन है। इस जमीन में से करीब चार बीघा जमीन 2007 में नरसिंहपुर गांव निवासी चंद्रिका देवी पत्नी देवनाथ और मेवाती देवी पत्नी सीरी को बैनामा किया है। शेष अपनी जमीन पर काबिज हैं। बावजूद इसके 28 मार्च 2019 को आरोपी राकेश कुमार यादव और सुदामा यादव ने विजय बहादुर सिंह का फर्जी कागजात तैयार कर बिकी हुई जमीन का बैनामा 17 लाख रुपये में मऊ की शांति देवी पत्नी दशरथ यादव के नाम कर दिया। जमीन बिकने के बाद तहसील से विजय बहादुर सिंह को नोटिस भेजी गई। नोटिस मिलने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और छानबीन के बाद विजय बहादुर ने 17 जून को इस मामले में मऊ की शांति देवी सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच उपनिरीक्षक गिरिजेश सिंह को सौंपी गई। विवेचना के दौरान दस्तावेज खंगालने पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने गुरुवार को दोनों को मेंहनगर तहसील गेट से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि ऐसे कई रैकेट सक्रिय हैं। उन तक पहुंचने के लिए साक्ष्य सबूत जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोशल साइटों के जरिए हुई पहचान
मेंहनगर थाने के उपनिरीक्षक गिरिजेश सिंह ने बताया कि तहसील के रिकार्ड रूम से इन दोनों आरोपियों की फोटो मिली। इसे सोशल साइट्स पर वायरल किया गया। लोग इन दोनों की पहचान की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस इनका लोकेशन लेकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed