फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested in fake passport and corruption case

फर्जी पासपोर्ट व भ्रष्टाचार के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in fake passport and corruption case
लाटघाट। रौनापार थाना पुलिस ने शनिवार को एक महिला समेत दो लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के खुजौली गांव निवासीनी गायत्री देवी पत्नी इंद्रभूषण ने 2017 में काशी गोमती ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की आईडी चोरी कर लाखों रुपये ट्रांसफर कर गबन किया था। जिसमें चार लोग आरोपित बनाए गए थे। तीन लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके है और जमानत पर बाहर है तो वहीं फरार चल रही गायत्री देवी को भी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा मामला फर्जी पासपोर्ट का है। 2018 में दर्ज हुए इस मुकदमें में आरोपी बजरंगी यादव पुत्र रामगोविंद यादव निवासी घेवरापार थाना गगहा जिला गोरखपुर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर महुला गढ़वल बांध रौनापार से गिरफ्तार कर लिया। वह फर्जी पासपोर्ट बनवा कर विदेश जाने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed