फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested for murdering an elderly man for resisting molestation

Azamgarh News: छेड़खानी का विरोध करने पर हुई बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for murdering an elderly man for resisting molestation
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 जुलाई की रात छेड़खानी के बाद हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने 10 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री रात नौ बजे घर के बाहर बर्तन धो रही थी। तभी गांव के अनुज राजभर ने उससे छेड़खानी की। किशोरी ने शोर मचाया तो अनुज भाग गया। इसके बाद किशोरी के पिता ने अनुज को बुलाकर उसे दो थप्पड़ मारे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी त्रिपुरारी राजभर, अनुज राजभर, कल्लू राजभर, रूग्द्दी देवी और जशवंती राजभर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर लेकर उसके घर में घुस आए और परिवारजनों के साथ मारपीट करने लगे। इस हमले में किशोरी की दादा को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज छपरा सुल्तानपुर में एक निजी डॉक्टर के पास कराया गया। घर लौटने पर बुजुर्ग की भोर में तीन बजे मौत हो गई। तहरीर के आधार पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह चौकी प्रभारी इमिलिया उपनिरीक्षक रतन सिंह पटेल ने साथियों के साथ नामजद आरोपी त्रिपुरारी राजभर (22) और अनुज राजभर (18) को करतारपुर पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed