{"_id":"694d7a98c6769ae979037006","slug":"two-arrested-for-kidnapping-blackmailing-and-raping-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-142842-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अपहरण और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अपहरण और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने और एक महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में रौनापार पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद किया है।
थाना रौनापार पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 9 सितंबर को पीड़िता के पिता ने रौनापार पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की। इस दौरान मंगलवार को पीड़िता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में पाॅक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए ग्राम पदुमपुर नसरुद्दीन पट्टी, थाना राजेसुल्तानपुर, जिला आंबेडकर नगर निवासी करन कुमार को बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर भीमबर नहर पुलिया के पास चौराहे से दोपहर में गिरफ्तार किया गया।
वहीं, थाना निजामाबाद पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी मंदे निवासी फहद को गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार को एक महिला ने निजामाबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि आरोपी पीड़िता के पति का रिश्तेदार है। घर आने-जाने के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए जबरन दुष्कर्म करता रहा। 20 नवंबर को वीडियो डिलीट करने के बहाने अभियुक्त पुनः घर आया और जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डोडोपुर बाजार से आरोपी फहद को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया।