फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two-and-a-half-year-old child dies from snake bite while playing at home

Azamgarh News: घर में खेलते समय सर्पदंश से ढाई साल के बच्चे की मौत

Fri, 10 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two-and-a-half-year-old child dies from snake bite while playing at home
मृतक उत्कर्ष की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : 1
अतरौलिया। चिस्तीपुर गांव में घर के बाहर खेलते समय बुधवार की शाम सर्पदंश से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। चिस्तीपुर गांव निवासी रामबदन ने बताया कि उनका ढाई साल का पोता उत्कर्ष बुधवार की शाम को पांच बजे घर में खेल रहा था। तभी उसे सांप ने डंस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर टांडा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उत्कर्ष अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। मां कविता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा ने बताया कि उत्कर्ष के पिता राजू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

वह लगभग दस दिन पहले दिल्ली गए थे। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि सर्पदंश से बच्चे की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed