फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused of raping arrested

Azamgarh News: दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two accused of raping arrested
बिलरियागंज व मेंहनगर थाने की पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बिलरियागंज थाने में एक महिला ने 24 सितंबर को मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप था कि उसके देवर ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। ससुराल के लोगों द्वारा सहयोग किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पति बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बोझिया गांव निवासी अभिनव राय, देवर अभ्युदय राय, ससुर अरुण राय, सास संध्या राय व ननद प्रगति राय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसमे नामित अभियुक्त अभ्युदय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मेंहनगर थाने में 21 सितंबर को एक महिला ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप था कि 13 सितंबर को मेंहनगर थाना क्षेत्र के झउवा गांव निवासी विपक्षी अमर चौहान ने उनकी किशोरवय पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया। पुलिस ने अभियुक्त अमर सिंह चौहान कटहन तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed