फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused arrested while planning theft

चोरी की योजना बनाते समय दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested while planning theft
आजमगढ़। कपड़े की दुकान में चोरी की योजना बनाते हुए दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सुम्मी, रम्भा, चाकू व मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो वह सारी सच्चाई बता दिए। बृहस्पतिवार को उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार राय रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण बनाने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुक्तिपुर बाजार पहुंचे तथा पिकेट पर मौजूद कांस्टेबिल छोटेलाल व सुनील सिंह मिले एवं आपस में अपराध एवं अपराधियों के विषय में चर्चा कर ही रहे थे। तभी मुखविर द्वारा सूचना मिली कि मुक्तिपुर नहर के बगल से मो. असलम का सुनसान हाता है जिसके आगे के तरफ जनसेवा केंद्र व कपडे की दुकान है। उसी हाते में दो व्यक्ति चोरी करने के नियत से छिपे है। अपने साथ बचने के लिए चाकू भी लिए है। सूचना मिलते ही पुलिस बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर हाते में मौजूद दो व्यक्तियों को घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी में हिमांशु गौड़ निवासी विजौली गांव थाना बरदह बताया। जिसके पास से पुलिस ने एक लोहे की रम्भा एवं एक लोहे की सुम्मी तथा एक मोबाइल बरामद हुई। वहीं दूसरा आरोपी राजमन विंद खमौली गांव का निवासी है। जिसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed