फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tulsi marriage took place on Dev Prabodhini Ekadashi

देव प्रबोधिनी एकादशी पर हुआ तुलसी विवाह

Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tulsi marriage took place on Dev Prabodhini Ekadashi
एकादशी के अवसर पर फराश टोला क्षेत्र से गन्ने की खरिदारी करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर मनाए जाने वाले देव प्रबोधिनी एकादशी सोमवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। घरों, मंदिरों में रोपी गई मां तुलसी का विधि-विधान से पूजन करते हुए विवाह कराया गया। इस दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम अवतार और माता तुलसी की विधि-विधान से भी पूजा-की गई। मान्यता है कि देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निंद्रा से जागते हैं। प्रबोधिनी एकादशी पर शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक धूम रही। ग्रामीणांचलों में कई स्थानों पर प्रतिमाएं भी स्थापित की गई।
विज्ञापन

रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्रबोधिनी एकादशी की शाम काफी चहल-पहल रही। फल-फूल व गन्ने आदि की बिक्री जमकर हुई। फलों पर महंगाई का असर साफ देखा गया। बाजार में देर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आए। पूरे कार्तिक मास सुबह, तुलसी के पौधे के समक्ष दीपक जलाकर उपासना करने वाली महिलाएं प्रबोधिनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन करती हैं वहीं बाजार में गन्ने की जमकर खरीदारी हुई। गन्ने की खरीदारी 20 से जोड़े 50 जोड़े खूब बिके। शाम होते ही लोगों ने शुभ मुहूर्त में गन्ने का नेवान किया। इसके बाद बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं पल्हनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में एकादशी पर्व की धूम रही। ऊंचा गांव बाजार में एकादशी पर बाजार में दो-दो जगह लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। इस पर मेले में दर्शनार्थियों की काफी भीड़ रही। मेले में आने वालो को हलवा का वितरण किया गया। क्षेत्रवासियों में इस साल मेले को लेकर काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार प्रबोधिनी एकादशी मौके पर परमहंस बाबा ट्रस्ट की ओर से नागा बाबा पोखरा तट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिकाओ द्वारा कुल 80 रंगोली बनाई गई। रंगोली का निरीक्षण एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया। भारत माता, स्वतत्रंता दिवस, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भारत माता आदि रंगोली रोचक रही। इस मौके पर चंदन गुप्ता, गौरव अग्रहरि, शुभम प्रजापति, सुनील सेठ, राजन मौर्य, निखिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed