फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trying to spoil atmosphere in azamgarh Ambedkar statue broken and thrown into well

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: आजमगढ़ में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर कुएं में फेंका मिला, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 02 Jun 2023 03:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 03:56 PM IST
सार

 आजमगढ़ जिले के शेखवलिया गांव गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने बीती रात संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़ कर कुएं में फेंक दिया।  शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा गायब देखा तो आक्रोशित हो उठे। 

विज्ञापन
Trying to spoil atmosphere in azamgarh Ambedkar statue broken and thrown into well
आजमगढ़ में अंबेडकर प्रतिमा तोड़कर कुएं में फेंकी, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक बार फिर से संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहव की प्रतिमा को उखाड़ कर कुएं में फेंक दिया। बदमाशों ने क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा गायब देखा तो आक्रोशित हो उठे।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमा को कुएं से बरामद किया और फिर ग्रामीणों की मांग पर नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। शेखवलिया गांव के बाहर काली माता का मंदिर है। इसी मंदिर के मैदान में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित थी।
विज्ञापन


गुरुवार रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को चबूतरे से उखाड़ फेंका। पास स्थित कुएं में प्रतिमा को फेंक कर उस पर कूड़ा  डाल दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब मंदिर की तरफ गए तो डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा गायब देख कर आक्रोशित हो उठे। कुछ ही देख में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग के छात्र की पिकअप की चपेट में आने से मौत, बाइक से जा रहा था कॉलेज

जानकारी होते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराने के प्रयास में जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस ने खोजबीन कर कुएं से बाबा साहेब की प्रतिमा को भी बरामद कर लिया।

इसके बाद ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग करने लगे। एसओ विजय प्रकाश मौर्य ने आश्वासन देकर शांत कराया और तत्काल ग्राम प्रधान, दो पुलिस कर्मी व कुछ ग्रामीणो को नई प्रतिमा लाने के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed