फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   truck ran over a mother and son waiting for a ride, the son died and the mother lost both her legs

Azamgarh News: सवारी का इंतजार कर रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, बेटे की मौत, मां के दोनों पैर कटे

Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
truck ran over a mother and son waiting for a ride, the son died and the mother lost both her legs
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे नामदारपुर के पास एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में मां के साथ सवारी का इंतजार कर रहे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां के दोनों पैर ट्रक के नीचे कुचलकर कट गए।
विज्ञापन

वहीं, एक बाइक सवार भी ट्रक से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां और बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर वार्ड नंबर 20 निवासी सहताज (20) अपनी मां तैवून निशा (45) के साथ नामदारपुर रोड पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में सहताज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तैवून निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, बाइक से आ रहे अब्दुल हसीब भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल हसीब मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असाउर गांव का निवासी है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने सहताज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने परिवार में चार भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। कंधरापुर थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे मेंं ले लिया गया है।

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत चालक मौके से भागा, केस दर्ज
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के कनेरी पंचकुइया गांव के पास सोमवार रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया, जिसके चलते 18 वर्षीय युवक विपुल पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, लेकिन वह बिना सूचना दिए भाग हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, विपुल पाण्डेय कनेरी गांव का निवासी था। मृतक के पिता अशोक पाण्डेय ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे ट्रैक्टर चालक अफसर, जो गंडी गांव का रहने वाला है, उनके बेटे विपुल को घर से लेकर गया था। बाद में पता चला कि कनेरी पंचकुइया गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे विपुल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से वह भाग निकला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक अफसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed