फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck hits bike, two youths injured

Azamgarh News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

Sat, 03 Aug 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, two youths injured
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस पेट्रोलपंप के पास शुक्रवार को दिन में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जीयनपुर स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों युवकों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। क्षेत्र के अंजान शहीद गांव निवासी अबुजर (23) अपने साथी सईद (23) के साथ शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे अपनी बाइक से पेट्रोल भराने के लिए बागखालिस स्थित पेट्रोलपंप गया था। बाइक में पेट्रोल भराकर जैसे ही सड़क पर पहुंचे तभी आजमगढ़ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीयनपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां भी चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed