फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   truck full of liquor going from Haryana to Bihar overturned on Purvanchal Expressway in azamgarh

UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्रक, 10 फीट खाई में गिरा; शराब की खेप लेकर हरियाणा से जा रहा था बिहार

Sat, 22 Mar 2025 09:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 22 Mar 2025 09:18 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में शनिवार को एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक में शराब की खेप लेकर चालक हरियाणा से बिहार जा रहा था। मामले की छानबीन पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन
truck full of liquor going from Haryana to Bihar overturned on Purvanchal Expressway in azamgarh
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 188 पॉइंट पर शनिवार की भोर में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हरियाणा से बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थीं, जो संदेह के आधार पर अवैध मानी जा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ट्रक में शराब की बोतलों को छिपाने के लिए चालाकी से मिट्टी से भरी बोरियां रखी गई थीं। ट्रक के आगे और पीछे मिट्टी की बोरियां थीं, जबकि बीच में शराब की बोतलें भरी हुई थीं। ऐसा प्रतीत होता है कि तस्करों ने जांच से बचने के लिए यह तरकीब अपनाई थी। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शराब की बोतलें खाई में बिखर गईं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur Double Murder: दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों को पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूत्रों के मुताबिक, ट्रक हरियाणा से बिहार शराब की तस्करी के लिए जा रहा था। बिहार में शराब बंदी होने के कारण वहां अवैध शराब की मांग और तस्करी के मामले अक्सर सामने आते हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे में चालक की स्थिति क्या है और ट्रक में कितनी मात्रा में शराब थी। 

स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक के कागजात और शराब के स्रोत की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी कुछ देर बाद उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह घटना एक बार फिर अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed