फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck crushed bike rider, died on the spot

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Thu, 14 Jan 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed bike rider, died on the spot
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय मृतक शाहगढ़ बाजार से सामान लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के खेमऊपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक गुप्ता पुत्र उमादत्त गुप्ता बृहस्पतिवार को खरीदारी करने बाइक से शाहगढ़ बाजार आया हुआ था। शाम लगभग साढ़े छह बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह शाहगढ़ गांव में पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया। ट्रक से टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया और ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक फर्नीचर बनाने का काम करता था और दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed