फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck and trailer collided on Belisa overbridge, three injured

बेलइसा ओवरब्रिज पर भिड़े ट्रक व ट्रेलर, तीन घायल

Sun, 05 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Truck and trailer collided on Belisa overbridge, three injured
रानी की सराय। बेलइसा रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार को दिन में लगभग तीन बजे ट्रक व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक व एक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना से रास्ता ब्लाक हो गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दो घंटे तक रूट डायवर्ट रहा। आजमगढ़ की तरफ से ट्रेलर वाराणसी जा रही थी और ट्रक वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ शहर की ओर आ रहा था। बेलइसा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक विजय नरायण यादव के साथ ही ट्रक के चालक व खलासी गंभीररुप से घायल हो गए। सूचना पर मूसेपुर चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे मौके पर पहुंचे और क्रेन बुला कर किसी तरह ट्रेलर में फंसे विजय बहादुर व ट्रक के चालक खलासी को बाहर निकाल। तीनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। ओवरब्रिज पर हादसा होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। जिसके चलते रूट डायवर्ट कर दिया गया। वाराणसी व प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों को बेलइसा चौराहे से हुसैनगंज, छतवारा होते हुए शहर की ओर भेजा तो वहीं आजमगढ़ की ओर से जाने वाले वाहनों को मूसेपुर होते हुए गंतव्य को रवाना किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को ओवरब्रिज से क्रेन द्वारा हटवा कर रास्ता बहाल किया गया। ट्रक के चालक व खलासी का नाम नहीं ज्ञात हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed