{"_id":"69d1625b2a6dcacaba000ee4","slug":"troubled-by-dowry-harassment-a-married-woman-hanged-herself-to-death-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148057-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
05 ज्योति पटेल की फाइल फोटो। संवाद
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी अंगद पटेल ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति पटेल (24) की शादी 25 फरवरी 2024 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बासी जप्ती माफी गांव निवासी रंजीत वर्मा के साथ हुई थी।
पति से विवाद होने के बाद वह लगभग आठ माह पहले मायके चली आई थी। तब से यहीं रह रही थी। बताया गया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे ज्योति अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन
ज्योति की दादी इंद्रावती ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर आसपास के लोग भी जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर ज्योति का शव फंदे से लटकता मिला। आरोप लगाया है कि दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग ज्योति को प्रताड़ित करते थे। इससे वह पिछले कई महीनों से परेशान थी।
इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर ज्योति के पति रंजीत वर्मा और उसकी मां सरस्वती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।