फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tricolour decorated caps, badges and flags were purchased

Azamgarh News: तिरंगे से सजी टोपी, बिल्ला और झंडे की हुई खरीदारी

Fri, 15 Aug 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tricolour decorated caps, badges and flags were purchased
25 विद्युत झालरों से सजाया गया विकास भवन। संवाद
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में बृहस्पतिवार को काफी रौनक देखने को मिली। मुख्य बाजारों में फुटपाथ पर सजी दुकानों से खरीदारी के लिए युवा और बच्चों की भीड़ उमड़ी हुई थी। हर कोई तिरंगे से सजी टोपी, बिल्ला और झंडे आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने के लिए लोग तैयारी में जुटे रहे। एक ओर जहां सरकारी कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर तैयारियां पूरे दिन चलती रहीं। तो वहीं स्कूलों में भी इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राएं भी अभ्यास करने में लगे रहे। शहर के मुख्य चौक, सिविल लाइन, नेहरू हाल, बड़ादेव, मातबरगंज, ब्रह्मस्थान, पहाड़पुर आदि स्थानों पर सजी दुकानों पर छोटे व बड़े तिरंगों के अलावा तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे, फ्रेंडशिप बैंड की खरीदारी किए।
विज्ञापन

स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चे तिरंगा रंग में सजने को लेकर आतुर दिखे। ब्रेसलेट और हाथों की पट्टियां उनकी पहली पसंद रही, तो वहीं इस बार बच्चे तिरंगे वाले तिरंगा रंग के कपड़े भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान व उनकी कीमत
बैज 15 से 25 रुपये, छोटे तिरंगे 15 से 60 रुपये, कपड़े के बड़े तिरंगे 100 से शुरू होकर 500 रुपये तक बिके। जबकि टोपी, बैज, पट्टी 10 से 100 रुपये, प्लास्टिक के झंडे 10 से 100 रुपये साइज के अनुसार बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed