फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tricolor yatra shown everywhere in the Amrit Festival of Independence

आजादी के अमृत महोत्सव में दिखा हर तरफ तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra shown everywhere in the Amrit Festival of Independence
आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

जहानागंज: कैंब्रिज प्लेवे स्कूल द्वारा अमृत महोत्सव व हर-घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीदों के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा स्कूल से निकल कर चौक जहानागंज, मिश्रा मार्केट ,सैयद मोड़, मवेशी शिव मंदिर व ब्लॉक होते हुए विद्यालय पर आकर गोष्टी में तब्दील हो गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, प्रबंधक राकेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, डब्बू, संजय यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अहरौला: मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी के प्रचार्य डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं द्वारा तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इसी प्रकार जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृजेश उफ़ॱर अनिल सिंह, प्रधानाचार्य अरूण सिंह के द्वारा भी छह किमी. लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए करते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हो गई। बीआरसी से बीईाओ जगदीश यादव, प्रधानाध्यापक अशोक यादव, रविकांत पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़नपुर: क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्रों ने एसडीएम नवीन प्रसाद के नेतृत्व में झंडा रैली निकाली। जिसको एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो विद्यालय परिसर में आकर गोष्ठी में तब्दील हुई।रैली का नजारा देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. रणवीर सिंह,प्रबंधक डॉ. निरंकार सिंह मौजूद रहे।
मेजवां: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजे- बाजे के साथ सीओ फूलपुर के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में सभी थानों की पुलिस और सब इंस्पेक्टर गार्ड, महिला पुलिस ने भी सहभागिता निभाई। कोतवाल अनिल सिंह की देखरेख में देशभक्ति गीतों की धुन पर तिरंगा यात्रा थाना परिसर से शुरू हुई। उधर स्वास्थ्य अधीक्षक डीएस यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने तिरंगा निकला। मिजवां फाउंडेशन द्वारा एक्सप्रेस बीज डिलीवरी सेंटर पर कार्यकर्ताओं को तिरंगा वितरित किया गया।
अम्बारी: गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। दुकानदारों को तिरंगा भेंट किया गया। उन्हें झंडे को अपने दुकान पर फहराने के लिए कहा गया। रैली में प्राचार्य डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य, डॉ. नंदलाल चौरसिया, डॉ अनूप पाण्डेय उपस्थित रहे।पल्हनी: हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में किया गया। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें जिला स्काउट मास्टर दिनेश सिंह, लीडर टे्नर स्काउट विजय कुमार सहित आदि ने स्काउट गाइड की कलर पार्टी व स्काउट बैंड बाजा के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।जिला स्काउट मास्टर और लीडर टे्नर स्काउट ने बीएसए को तिरंगा पगड़ी और तिरंगा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।फोटो
लालगंज: कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन धूमधाम से किया गया। तिरंगा रैली कॉलेज से शुरू होकर तहसील परिसर तक गई। रैली में शामिल विभिन्न प्रकार की झांकियां ने सबका मन मोह लिया। नपं.अध्यक्ष विजय सोनकर ने अध्यापकों व बच्चों के साथ रैली का नेतृत्व किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, विजय यादव, भृगुनाथ दीक्षित, लोकनाथ शुक्ला, अंजू मौर्य, शरद दिक्षित, लाल बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
सगड़ी: अजमतगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल घाघरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय लाटघाट से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: वापस आकर विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य, संजय राय, रेखा यादव, तारा देवी, शीला राय, कालिंदी सिंह, हेमलता सिंह आदि लोग मौजूद थे।
मेंहनगर: शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य रामनगीना सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा/प्रभात फेरी निकाल जनजागरण किया। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा अपने प्रधानाचार्य मुन्नी लाल राम के नेतृत्व में निकाला।ठेकमा: गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा बैंड बाजा के साथ और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा बैनरलेकर रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. विजय कुमार राय ने रैली को रवाना किया। इसमें करीब 300 से अधिक छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय, अंतरिक्ष राय ,अभिषेक, अवनीश, सचिन, रिया, पूर्णिमा, आराधना आदि उपस्थित रहे।
तरवां: आजादी के अमृत महोत्सव व हर-घर तिरंगा के तहत छात्र-छात्राओं व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में छात्रों द्वारा देशभक्ति धून में बैंड बाजा बजाया जा रहा था। भारत माता की जय के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बोगरिया बाजार में गणेशी देवी प्रभावती बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रासेपुर शिवालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। अरुण सिंह, भूपेंद्र सिंह ,अजय शंकर मौर्य, विजय शंकर सिंह मौजूद रहे।

अहरौला: क्षेत्र के केआरडी विद्यालय पाकडपुर के छात्र- छात्राओं द्वारा गनवारा बाजार से बरामदपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक किलोमीटरलंबी इस तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लिए छात्र- छात्राओं का जोश देखते बन रहा था।इस मौके पर प्रबंधक पुष्पेंद्र यादंव,अमित सिंह,बृजेश आद् िरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed