फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tricolor waved with gaiety on the waves of patriotism, the atmosphere of celebration from city to village

देशभक्ति की लहरों पर उल्लास के साथ लहराया तिरंगा, शहर से लेकर गांव तक रहा जश्न का माहौल

Tue, 17 Aug 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tricolor waved with gaiety on the waves of patriotism, the atmosphere of celebration from city to village
जिले में आजादी का जश्न उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त विजय विश्वास पंत, कलेक्ट्रेट में डीएम राजेश कुमार, विकास भवन में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने ने कहा कि एकता, अखंडता, साम्प्रदायिक सौहार्द्र की भावना को मजबूत करके ही विकसित भारत बना सकते हैं। संचालन अपर सांख्यिकी अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने किया। वहीं मंडलीय विकास भवन में संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा ने झंडारोहण किया। उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या तौकीर हुसैन, उप निदेशक, समाज कल्याण सुरेश चंद, संयुक्त आयुक्त, सहकारिता डीएन सिंह, सुशील कुमार श्रीवास्तव व अजय दूबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया। जीजीआईसी की छात्रा अराधना वर्मा, सुजाता यादव, महिमा तिवारी एवं सोम्या ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की। जिलाधिकारी ने कहा कि देश के विकास में सभी की सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी धीरज श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिला पूर्ति कार्यालय में डीएसओ सुनील कुमार पुष्कर, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, प्रोबेशन विभाग में जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, डीआईओएस कार्यालय में डा. वीके शर्मा ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed