फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tributes paid to the martyred soldiers

दिवंगत शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 05 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyred soldiers
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने सोमवार को शोक सभाएंकर छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित खई और शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों की शोकसभा संघ के सभागार में अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए सुरक्षाबल के जवानों और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे दिन अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। संचालन संघ के मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी ने किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्यों की सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया गया। संचालन संघ के मंत्री अजीत सिंह ने किया। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की शोक बैठक संघ भवन के सभागार में अध्यक्ष रामप्यारे सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। शहीद हुए जवानों के प्रति दुख व्यक्त किया गया। दो अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। संचालन संघ मंत्री देवनाराण शुक्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed