फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute paid to the Ranbankurs of CRPF on Memorial Day

स्मृति दिवस पर सीआरपीएफ के रणबांकुरों को दी गई श्रद्घांजलि

Thu, 21 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the Ranbankurs of CRPF on Memorial Day
आजमगढ़। देश की रक्षा करते हुए 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हाटस्प्रिंग इलाके में चीनी सेना द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के जवानों और कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन परिसर में स्मृति दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें देश की रक्षा और अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले सपूतों को नमन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्मृति स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर सपूतों को सलामी दी। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने सर्वप्रथम शहीद पुस्तिका पढ़कर कर्तव्य पथ पर अपनी शहादत देने वाले पुलिसकर्मियों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीआईजी ने कहा कि यह स्मृति दिवस हर साल उन शहीदों की याद में मनाया जाता है, जो अपने कर्तव्य पथ पर शहीद हो जाते हैं। इस मौके पर एसपी सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed