फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribhuvanapati Tiwari became president, Ajit Singh became minister

अध्यक्ष हुए त्रिभुवनपति तिवारी, मंत्री बने अजीत सिंह

Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tribhuvanapati Tiwari became president, Ajit Singh became minister
सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, एडवोकेट और वरिष्ठ समिति के सदस्यगण मिर्जा एजाज अहमद बेग, राजाराम यादव, मातवर सिंह, इंद्रसान सिंह की देखरेख में कराया गया। गहमागहमी के बीच शुक्रवार को सुबह 10 बजे मतदानशुरू हुआ और दोपहर बाद तीन 64 वोट डाले गए।
विज्ञापन

मतगणना 3.30 बजे से शुरू हुई। वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने मतदान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुल 64 मत पड़े, जिसमें अध्यक्ष पद पर त्रिभुवन पति तिवारी एडवोकेट ने जयकाश राय को दो मतों से पराजित किया। जयप्रकाश राय को 31मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार मंत्री पद पर अजीत सिंह एडवोकेट ने कुल 35 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश यादव को छह मतों से पराजित कर विजय हासिल किया। जय प्रकाश यादव को कुल 29 मत प्राप्त हुए। शेष पदों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद शफीक, उपाध्यक्ष हरिनाथ पांडेय और सच्चिदानंद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन राम यादव, उपमंत्री प्रशासन कमलेश कुमार मिश्र, उपमंत्री प्र्रकाशन आशीष कुमार अस्थाना, उपमंत्री पुस्तकालय कृष्णकांत माथुर, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार शामिल है। वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों में एजाज आलम, यशवंत कुमार मिश्र, शेषमणि तिवारी, विन्हयेश कुमार यादव, कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों में धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

अधिवक्ता पर हमले की निंदा
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ बैठक शुक्रवार को संघ के सभागार में अध्यक्ष रामप्यारे सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ता संजीव कुमार राय के ऊपर हुए प्राणघातक हमले की निंदा की गई। आरोपियों की जल्द गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। संचालन मंत्री देवनरायन शुक्ल ने किया। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनकू कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सेंट्रल बार एसोसिएशन के 21 जनवरी को भेजे गए पत्र पर विचार-विमर्श किया गया। प्रस्ताव पारितकर अधिवक्ताओं सेंट्रल बार का समर्थन करने का निर्णय लिया। संचालन सहमंत्री प्रशासन शैलेश राय ने किया। उसके बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed