{"_id":"60cb8a4b8ebc3e343478bd3b","slug":"trees-and-pillars-becoming-obstructed-in-flight-were-marked-azamgarh-news-vns5953920165","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान में बाधक बन रहे पेड़ और खंभों को किया गया चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान में बाधक बन रहे पेड़ और खंभों को किया गया चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में मंदुरी एअरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। उड़ान में बाधक बन रही अड़चनों के चिह्नीकरण के लिए वाराणसी एअरपोर्ट अथार्टी की दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को मंदुरी एअरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने उड़ान की राह में बाधक बन रहे पेड़ों और पोलों को चिह्नित किया। इन अवरोधों को हटाने के बाद शेष कार्यों को पूरा कर जल्द ही उड़ान शुरू करने की योजना है।
मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान में बाधक बन रहे पेड़ों और पोलों को हटाने के लिए जिला प्रशासन तैयार था। लेकिन उसे यह पता नहीं चल पा रहा था कि कौन से पेड़ और पोल बाधक बन रहे हैं । जिसके कारण उन्हें हटाया नहीं जा सका था। डीएम ने पत्र लिखकर एअरपोर्ट अथार्टी वाराणसी को इनका चिह्नीकरण करने का अनुरोध किया। उनके अनुरोध पर बृहस्पतिवार को दो सदस्यीय टीम गुरुवार को मंदुरी एअरपोर्ट पहुंची। टीम ने एक-एक बिंदु पर बारीकी से मंथन किया और जांच की। इसके बाद टीम इसकी राह में बाधक बन रहे पेड़ों और पोल का चिन्हींकरण किया। इसके अलावा एअरपोर्ट पर अभी सीटीसी का कार्य होना बाकी है। जिसके पूरा होने के जुलाई माह में डीजीसीए की टीम इसकी जांच करेगी। उसके बाद एअरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंसिंग की प्रकिया शुरू होगी। दो सदस्यीय टीम में एयरपोर्ट अथार्टी के अधिकारी शक्ति शरण त्रिपाठी व सतीश शर्मा शामिल थे।
मंदुरी एअरपोर्ट से उड़ान में कुछ पेड़ और पोल बाधक बन रहे थे। पिछली बार आई टीम ने इसे बताया था लेकिन उनका चिह्नीकरण नहीं हुआ था। मेरे अनुरोध पर आज टीम आई थी और उसने हमें बताया कि किन पेड़ों और पोल को हटाना है। इसके लिए हम पहले ही शासन से धन की मांग कर चुके हैं। शासन की ओर से जल्द से जल्द एअरपोर्ट से संचालन शुरू करने का निर्देश है।