फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tree branches hanging on electric poles and wires

बिजली के खंभों और तारों पर लटकी पेड़ों की टहनियां

Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tree branches hanging on electric poles and wires
आजमगढ़। बरसात शुरू होने के पूर्व विद्युत पोल व तारों पर लटकी पेड़ों की टहनियों को विभाग मजदूर लगाकर कटवाता था। जिससे कि बरसात के समय आंधी और पानी से बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इधर, बरसात सिर पर आ गया है लेकिन विभाग शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विद्युत तार व पोल पर लटकी पेड़ों की टहनियों को कटवा नहीं पाया है। विद्युत तार पर लटके टहनियों की कटाई न होने से बरसात के समय अगर तेज हवां चली तो शार्ट सर्किट से विद्युत आपूर्ति गुल होने से कोई रोक नहीं पाएगा। इतना ही नहीं तेज हवा के कारण जब पेड़ की टहनियां जर्जर विद्युत तारों के संपर्क में आतीं हैं तो अक्सर तार टूटकर गिर भी जाते हैं जिससे कभी- कभी बड़े हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन

मानसून आने को है प्रतिदिन आसमान में काले बादल छाए रहते हैं पर विभाग की मानों तो किसी की फिक्र ही नहीं है। मानसून आने से पूर्व ही विद्युत विभाग जिले में अभियान चलाकर विद्युत पोलों और तारों पर लटकी पेड़ों की टहनियों की कटवाता है। जिससे कि बारिस के समय विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न आए। हाल यह है कि हर जगहों पर विद्युत पोलों और तारों पर पेड़ों की टहनियां लटक रही है। विभाग अभी उसे कटवा नहीं पाया है। बरसात में पानी पाने से पेड़ों की टहनियां और बढ़ जाएगी। कही- कही पर तो घनी डालियों के वीच विद्युत तार कहां है दिखाई ही नहीं देता। जिले में विद्युत आपूर्ति के लिए छह डिवीजन बने है। देखा जाय तो कहीं भी पेड़ों की टहनियों को काटने का काम शुरू नहीं किया गया है। शहर से लेकर गांव तक तारों और पोलों पर पेडों की टहनियां लटकी हुई है।
विज्ञापन

तारों के बीच बांव की फल्टी लगाकर विभाग विद्युत आपूर्ति कर रहा है। इतना ही नहीं कई जगहों पर विद्युत पोल भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। विद्युत तारों व पोलों पर पेड़ों की टहनियां लटकी हुई हैं। विभाग कुछ जगहों पर तारों पर लटके पेड़ों की टहनियों को काटकर अपनी जिम्मेदारियों का कोरम पूरा कर लिया है। विभाग की सुस्ती से बरसात के दिनों में आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि पानी के साथ अगर तेज हवा चली तो जहां-जहां जर्जर विद्युत तार हैं वहां उनके टूटकर निचे गिरने की संभावना बढ़ गई है। शहर क्षेत्र के आसपास तीन-चार गांवों केे छोड़ दिया जाय तो दूसरी जगहों पर तारों पर लटकी टहनियों के कटाई का काम शुरू ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह जाफरपुर, बेलइसा व भवरनाथ के आसपास विद्युत पोल व तारों पर लटके पेडों की टहनियों को कटवाया गया है। बरसात के पूर्व अन्य जगहों पर भी लटके पेड़ों की टहनियों को कटवा दिया जाएगा। जर्जर विद्युत तारों से विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या के देखते हुए कई गांवों में जर्जर तार के स्थान पर केवल लगया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed