फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Treatment on broken operation table, patients getting injured by falling

टूटे आपरेशन टेबल पर हो रहा इलाज, गिर कर चोटिल हो रहे मरीज

Sat, 12 Nov 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Treatment on broken operation table, patients getting injured by falling
बलरामपुर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में स्थित ओटी का आपरेशन टेबल महीनों से टूटा हुआ है। इलाज के लिए लेटने पर कई मरीज गिर कर घायल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन न तो टूटे आपरेशन टेबल को ठीक करा रहा है, नहीं उसके स्थान पर नए टेबल की ही व्यवस्था कर रहा है। जिला मुख्यालय स्थित जिला मंडलीय अस्पताल की व्यवस्था दिन प्रतिदिन चरमराती ही जा रही है। दुर्व्यवस्थाओं का अंबार लगा है। ओपीडी में समय से जहां डॉक्टर नहीं बैठते है तो वहीं इमरजेंसी में स्थित आपरेशन थियेटर का टेबल भी महीनों से टूटा है। इसके चलते अक्सर ही इस पर इलाज अथवा बैंडेज के लिए लेटने वाले मरीज गिर कर चोटिल होते हैं। अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों व कर्मियों की माने तो इस बाबत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी जा चुकी है। अस्पताल प्रशासन जब नया टेबल उपलब्ध कराए तो इसे बदला जाए। प्रभारी एसआईसी डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव का कहना था कि कोई भी मरीज टेबल से नहीं गिरा है। जहां तक टेबल के टूटने की बात है तो कुछ गड़बड़ी हुई है, जिसके बदले जल्द नया टेबल लगा दिया जाएगा। खरीद के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed