फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transport Department sent notices for the acquisition of vehicles in the elections

परिवहन विभाग ने चुनाव में वाहनों के अधिग्रहण के लिए भेजे नोटिस

Wed, 12 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Transport Department sent notices for the acquisition of vehicles in the elections
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव के लिए स्कूल वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसको लेकर आरटीओ कार्यालय से स्कूल संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बसों की फिटनेस और चालक-परिचालक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव में दो हजार से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। चुनाव की तैयारी में जिलाप्रशासन पूरी तरह से लग गया है। उधर, परिवहन विभाग भी चुनाव के लिए करीब दो हजार वाहनों को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाहन स्वामियों को नोटिस भेजी जा रही है। एआरटीओ ने बताया कि एक हजार हल्के वाहन यानी बोलेरो व स्कार्पियो और एक हजार भारी वाहन जैसे बस व ट्रक लगाए जाएंगे। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले के 22 ब्लाक क्षेत्र में कुल 4292 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। चुनाव में एक हजार हल्के वाहन अधिग्रहित किए जाएंगे। जिसमें 500 निर्वाचन कर्मी व 500 पुलिस कर्मियों को दी जाएंगी। वहीं एक हजार भारी वाहन होंगे। उन्होंने बताया कि हम रोडवेज बस व निजी बस और स्कूल बसों को अधिग्रहित कर काम कर लेंगे। बताया कि 300 बसें अनफिट हैं उनको फिटनेश के लिए भी नोटिस जारी की गई है। बताया कि हम निजी बस व रोडवेज बसों से विधानसभा चुनाव करा लेंगे। हमें ट्रक अधिग्रहित करने की जरूरत नहीं पड़ेगा और न ही किसी जिले की मदद लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 2000 से अधिक वाहन लगाए जाएंगे। करीब एक हजार हल्के व एक हजार भारी वाहन लगेंगे। वाहनों को अधिग्रहित करने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजी जा रही है। ताकि वह समय से अपने वाहनों की फिटनेश करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed