फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transit hostel to be built in district court with 4.46 crore

जनपद न्यायालय में 4.46 करोड़ से बनेगा ट्रांजिट हास्टल

Wed, 11 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Transit hostel to be built in district court with 4.46 crore
आजमगढ़। जनपद न्यायालय में 446.28 लाख की लागत से ट्रांजिट हास्टल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आवास-विकास की ग्लोबल सेल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 223.14 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में आने वाले राज्य अतिथियों को रुकने की व्यवस्था सर्किट हाउस और इसके बाद निरीक्षण भवन में हैं। कभी वीवीआईपी दौरों की अधिकता के कारण अतिथियों के रुकने में परेशानी भी आने लगती है। इस समस्या को देखते हुए जनपद न्यायालय परिसर में वर्ष 2016 में ट्रांजिट हास्टल बनाने का फैसला लिया गया था। शासन की ओर से 446.28 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही पहली किस्त के रूप में 223.14 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य के लिए आवास विकास परिषद के ग्लोबल सेल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। धनराशि जारी होने के बाद शीघ्र कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed