फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transformers are overheating even in the rain; 134 have been damaged in just eight days

Azamgarh News: बारिश में भी हांफ रहे ट्रांसफाॅर्मर, आठ दिन में 134 जले

Tue, 09 Sep 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Transformers are overheating even in the rain; 134 have been damaged in just eight days
07 नगर पंचायत निजामाबाद में लगा वाटर कूलर खराब। संवाद
आजमगढ़। गर्मी की अपेक्षा तापमान कम होने के बाद भी जिले के वितरण ट्रांसफाॅर्मर हांफ रहे हैं। आठ दिनों में 134 ट्रांसफाॅर्मर जले हैं। वर्कशॉप के अधिकारियों की माने तो अधिकांश ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होने के कारण ही डैमेज हुए हैं, क्योंकि कई क्षेत्रों में चिन्हित वितरण ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि न होने से यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

जिले के छह वितरण खंडों में 80 बिजली घर बनाए गए हैं। करीब 40 हजार वितरण ट्रांसफाॅर्मरों के माध्यम से सात लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अप्रैल, मई और जून में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।
विज्ञापन

बिजली की डिमांड 480 मेगावाट तक पहुंच् गई थी। हालांकि इस समय बिजली की डिमांड प्रतिदिन औसतन 440 मेगावाट तक जा रही है। बारिश के कारण मौसम कुछ नरम हुआ है तापमान भी 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है लेकिन ट्रांसफाॅर्मरों के डैमेज होने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन वर्कशॉप में 17 से 18 ट्रांसफाॅर्मरों के डैमेज होने की शिकायत आ रही है। इस माह आठ दिनों में 134 ट्रांसफाॅर्मर जल गए।
सबसे ज्यादा लालगंज और फूलपुर क्षेत्र से ट्रांसफाॅर्मरों के डैमेज होने की शिकायत आ रही है क्योंकि इन क्षेत्रों में अधिकांश जगहों पर चिन्हित ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि नहीं की जा सकी है। जिसके कारण ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर जल जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि डैमेज ट्रांसफाॅर्मरों के बदलने में कोई समस्या नहीं आ रही है क्योंकि वर्कशॉप में प्रतिदिन 30 से 32 ट्रांसफाॅर्मर तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, विभिन्न क्षमता के 397 ट्रांसफाॅर्मर तैयार कर रिजर्व में रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed