फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transfer of CO in Palia case

पलिया कांड में सीओ का हुआ स्थानांतरण

Sat, 10 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Transfer of CO in Palia case
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के पलिया कांड में पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से बैकफुट पर आ गया है। प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के घरों में हुई तोड़फोड़ का हर्जाना देने की बात स्वीकार करने के साथ ही सीओ सगड़ी पर भी गाज गिरी है। एसपी ने उन्हें सगड़ी से स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

मारपीट के एक मामले की जानकारी होने पर जब रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने पुलिस कर्मियों पर ही हमला कर दिया था। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान पलिया मुन्ना के अलावा उसके आधा दर्जन समर्थकों के घरों को जेसीबी लगवा कर तोड़वा दिया था। इतना ही नहीं घर में घुस कर भी पुलिस ने तोड़फोड़ किया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा व बसपा प्रमुख मायावती के ट्वीट के बाद मामला तूल पकड़ लिया था। गांव की महिलाओं ने गांव में ही धरना शुरू कर दिया। विभिन्न राजनैतिक दलों ने धरने को समर्थन भी दिया था। प्रधान परिवार की एक महिला का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें उसने सीओ सगड़ी गोपाल स्वरूप बाजपेई पर गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में अब पुलिस व प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से बैकफुट पर है। पुलिस व प्रशासन ने ग्राम प्रधान व धरनारत महिलाओं को घरों में हुई तोड़फोड़ का हर्जाना देने का आश्वासन देकर शनिवार को धरना समाप्त करवाया तो वहीं सीओ सगड़ी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें स्थानांतरित कर दिया। उनके स्थान पर सीओ बूढ़नपुर महेंद्र शुक्ला को सगड़ी का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। प्रधान की माने तो रविवार को डीएम व एसपी ने गांव में पहुंचने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed