फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trampling down death of pregnant DCM

डीसीएम से कुचलकर गर्भवती की मौत

Sun, 10 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 10 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Trampling down death of pregnant DCM
 अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर सायकिल पर से बीच सड़क पर गिरी गर्भवती महिला को पीछे से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। उसे सीएचसी कोयलसा में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गुस्साए गांव के लोग बूढ़नपुर चौक पर आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिए। एसडीएम बूढ़नपुर के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। महिला अपने पति के साथ बीए की परीक्षा देकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


मीलू (26) पत्नी जगजीवन अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव की रहने वाली थी। वह अंबेडकर नगर जिले में स्थित एक महाविद्यालय से बीए भाग तीन की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए अपने पति के साथ कालेज गई थी। दोपहर को परीक्षा देकर दोनों साइकल से घर लौट रहे थे। रास्ते में कोयलसा गांव के पास सड़क पर गिट्टियां होने की वजह से अनियंत्रित होकर सायकल सहित दोनों सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने दोनों को कुचल दिया। डीसीएम का चक्का मीलू के ऊपर चढ़ जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मीलू की मौत की सूचना उसके गांववालों को हुई तो आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। जाम लगाकर तत्काल आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। जाम लगने से लोगों की भीड़ बढ़ते चली गई। करीब एक घंटे बाद एक बजे लोग बूढ़नपुर चौक पर पहुंचकर आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिए। प्रमुख मार्ग जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एसडीएम बूढ़नपुर रामगोपाल सिंह सीओ बूढ़नपुर ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन देकर करीब चार घंटे बाद जाम को समाप्त कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed