फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trains will run on changed route due to interlock work

इंटरलॉक कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trains will run on changed route due to interlock work
आजमगढ़। उत्तर रेलवे के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड पर अकबरपुर-कटहरी-गोसाईगंज स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री नान इंटरलॉक एवं नॉन-इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आसनसोल से 26 जुलाई एवं 2 अगस्त को चलने वाली 13509 आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी। गोण्डा से 27 जुलाई एवं 3 अगस्त को चलने वाली 13510 गोंडा-आसनसोल मेन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। किशनगंज से 26, 29, 31 जुलाई एवं 2 अगस्त को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।अजमेर से 25, 26, 28 जुलाई एवं 01, 02, 04 अगस्त को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। जयनगर से 26, 29, 31 जुलाई एवं 2, 05 अगस्त 2022 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयनगर-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 25, 27, 30 जुलाई एवं 1, 3 अगस्त, 2022 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-जयनगर के रास्ते चलाई जाएगी। मऊ से 26, 31 जुलाई एवं 2 अगस्त, 2022 को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 25, 29 जुलाई एवं 1 अगस्त, 2022 को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed