{"_id":"56fac7a74f1c1b3448f005ac","slug":"training-was-given-to-pradhan-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के प्रति पैदा करें सेवा का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के प्रति पैदा करें सेवा का भाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जनपद के नवनिर्वाचित प्रधानों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को आईटीआई परिसर में किया गया। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रधानों को प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराया गया। डीएम कहा कि प्रधान जनता के प्रति सेवा का भाव पैदा करें।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था देश का विकास गांव के विकास से ही होगा। हम सबको गरीबों, मजदूरों, किसानों के प्रति वफादार होना चाहिए। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि आप को गांव की जनता ने बड़ी ही निष्ठा और लगन से प्रधान बनाया है।
आज से प्रधानों की अग्नि परीक्षा है शुरू हो रही है। गांवों में सबसे ज्यादा आदमियों को जमीन की परेशानी है। भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रधान होते हैं। सरकारी जमीनों की देखरेख ग्राम प्रधान पर है। सरकारी जमीनों की रिपोर्ट में प्रधान की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ग्राम प्रधानों से कहा कि अधिक से अधिक गांव के गरीबों का भला करें। सरकारी योजनाओं से लाभांवित करें। धर्म, जाति से ऊपर उठकर पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित करें।
विज्ञापन
उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस प्रधान को खाता खोलने में दिक्कत आ रही है, उसे तत्काल दूर कराएं। सरकार की ओर से लोहिया आवास, इंदिरा आवास, समाजवादी पेंशन, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन की योजनाओं से पात्र गरीब लोगों का चयन करके उन्हें लाभान्वित करें, ताकि गरीब लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।
जिलाधिकारी ने शिक्षा और चिकित्सा पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य अच्छा होना चाहिए।
बराबर शिकायतें मिलती है कि अध्यापक लेट लतीफ आते हैं। उसकी जिम्मेदारी भी प्रधानों पर है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रधान गांवों में सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूकता करते हुए लाभ परक योजनाओं का लाभ उठाएं। शौचालय बनवाने के लिए सरकार की ओर से 12 हजार प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस मौके पर एमएलसी राकेश कुमार यादव, विधायक बेचई सरोज, अभयनरायण पटेल, सीडीओ महेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।