फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Training schools will be connected with Sarathi app, fake motor training centers will be banned

सारथी एप से जुड़ेंगे ट्रेनिंग स्कूल, फर्जी मोटर ट्रेनिंग सेंटरों पर लगेगी रोक

Thu, 08 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Training schools will be connected with Sarathi app, fake motor training centers will be banned
आजमगढ़। परिवहन विभाग अवैध रूप से संचालित हो रहे मोटर ट्रेनिंग स्कूलों पर अंकुश लगाने की तैयारी में जुटा है। जिले में संचालित सभी पंजीकृत ट्रेनिंग स्कूल को विभाग के सारथी साफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। यहां से जारी प्रमाण पत्रों को आनलाइन भी किया जाएगा। सारथी साफ्टवेयर से जुड़े स्कूलों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आवेदकों को ही आनलाइन सत्यापित प्रमाण पत्रों के आधार पर लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे अवैध रूप से संचालित हो रहे संसाधन विहीन ट्रेनिंग स्कूलों पर कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में 17 वाहन पंजीकृत ट्रेनिंग स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनका तीन चरणों में सत्यापन कराया जाएगा। पहले चरण में स्कूल में वाहनों में स्थिति, दूसरे में तकनीकी स्थिति को परखा जाएगा। जबकि तीसरे चरण में जांच के बाद मानकों पर खरा न उतरने वाले मोटर ट्रेनिंग स्कूलों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि मानकों पर खरा उतरने वालों स्कूलों के डाटा को सारथी साफ्टवेयर पर आनलाइन फीड करके उन्हें अनुमति जारी कर दी जाएगी। सारथी पोर्टल से जुड़े होने से मुख्यालय स्तर से स्कूलों की निगरानी भी आसानी से हो सकेगी। इन स्कूलों में अभी परिवहन विभाग के सभी मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है। इससे अप्रशिक्षित भी वाहन चलाने का प्रमाण पत्र हासिल कर ले रहे हैं। इसके चलते सड़क हादसों की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed