फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Training given to BJP for dialogue, discipline, coordination

संवाद, अनुशासन, समन्वय के लिए भाजपाइयों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 30 Oct 2020 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Training given to BJP for dialogue, discipline, coordination
अहरौला/मेजवां/सरायमीर/जहानागंज। केंद्रीय आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं का मंडलवार प्रशिक्षण का क्रम जारी है। भाजपा सदर और लालगंज की ओर से शुक्रवार को भी कई मंडलों में प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान संवाद, अनुशासन, समन्वय और 2022 के लक्ष्य को लेकर प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

मदियापार भाजपा मंडल के गोपाली पट्टी गांव में मुख्य वक्ता श्रीलाल यादव और कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय रहे। द्वितीय सत्र के वक्ता डॉ. राम सिंह पालीवाल और जिला मंत्री अभिषेक सिंह रहे। वक्ताओं ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बेहतर संवाद स्थापित करने, अनुशासन को मानने, संगठन और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामधनी विश्वकर्मा और संचालन रमाकांत सिंह ने किया। समापन लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने किया। जगदंबा प्रसाद सिंह, रोहित मिश्रा, सत्येंद्र प्रताप सिंह थे।
विज्ञापन

फूलपुर नगर स्थित एलपीजे इंटर कालेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। चंद्रजीत तिवारी, हरिश्चंद तिवारी, डॉ. शैलेंद्र नाथ यादव, चंडेश्वर राय ने विचार रखे। सरायमीर के पवई लार्डपुर स्थित श्री अर्जुन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रशिक्षण हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि पार्टी के नीतियों के बारे में जन जन को बताएं। पंकज सिंह, बासदस्त्रत्त्ेव यादव, शैलेश प्रजापति, विक्की बरनवाल, दुर्गा प्रसाद सिंह मौजूद रहे। जहानागंज के चक्रपानपुर मंडल के धरवारा गांव में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने उद्घाटन किया। भाजपा के इतिहास और विकास पर चर्चा की। जिला संयोजक रामपाल सिंह, अरुण सिंह, माला द्विवेदी, सहजानंद पांडेय, दिवाकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed