{"_id":"6a63c57ab8d75faace0b7e8d","slug":"training-for-officials-on-niti-tara-emphasis-placed-on-data-driven-decision-making-systems-azamgarh-news-c-194-1-son1002-150302-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नीति तारा पर अधिकारियों का प्रशिक्षण, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नीति तारा पर अधिकारियों का प्रशिक्षण, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली पर दिया जोर
विज्ञापन
आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा विकसित ''नीति तारा'' (विश्लेषण, समीक्षा एवं कार्यवाही टूलकिट) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का क्षमता निर्माण एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को डेटा आधारित निर्णय प्रणाली, विभिन्न सरकारी पोर्टलों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विश्लेषणात्मक उपकरणों के उपयोग से परिचित कराना था।
प्रशिक्षण के दौरान नीति आयोग की ओर से एडसिल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को नीति तारा की कार्यप्रणाली, रियल-टाइम डैशबोर्ड, जियोस्पेशियल मैपिंग, विभिन्न विभागीय पोर्टलों के एकीकृत उपयोग तथा एआई आधारित डेटा विश्लेषण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों का समेकित विश्लेषण कर योजनाओं की प्रगति की प्रभावी समीक्षा, कमियों की पहचान और साक्ष्य आधारित निर्णय लिए जा सकते हैं। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और मूल्यांकन अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगा।
प्रशिक्षण में अधिकारियों को बताया गया कि नीति तारा एक समेकित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो आंकड़ों के विश्लेषण और दृश्य प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तर पर योजनाओं की निगरानी, समीक्षा और निर्णय प्रक्रिया को सशक्त बनाता है। अधिकारियों को इसके विभिन्न मॉड्यूल का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, उपायुक्त मनरेगा रविंद्र वीर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रवींद्र पटेल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी डॉ. केएन उपाध्याय, डॉ. जय सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके मिश्रा, बीडीओ चतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि नीति तारा के प्रभावी उपयोग से आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, सुशासन को बढ़ावा देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी यह प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।