फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Train to bring 1200 workers from Surat tomorrow

सूरत से 1200 श्रमिकों को लेकर कल आएगी ट्रेन

Thu, 07 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Train to bring 1200 workers from Surat tomorrow
आजमगढ़। विभिन्न प्रदेशों में फंसे जिले के श्रमिकों को वापस लाने की कवायद बृहस्पतिवार से शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत के पटियाला से एक ट्रेन 1234 लोगों को लेकर जिले में पहुंची अब शुक्रवार को भी एक ट्रेन गुजरात प्रांत के सूरत से लगभग 1200 श्रमिकों को लेकर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन आएगी।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुजरात के सूरत से श्रमिकों को लेकर ट्रेन के आजमगढ़ स्टेशन आने की सूचना आ चुकी है। बृहस्पतिवार की शाम ही ट्रेन सूरत से रवाना हो जाएगी और शुक्रवार की देर शाम तक उसके आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। इस ट्रेन से भी लगभग 1200 श्रमिक वापस आ रहे है। जिसमें साढे छह सौ के लगभग श्रमिक आजमगढ़ जिले के है और शेष जौनपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर आदि जिले के है। इस ट्रेन से आने वाले सभी श्रमिकों की भी रेलवे स्टेशन पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जांच कराई जाएगी। जांच के बाद यदि कोई श्रमिक संदिग्ध मिलता है तो उससे स्कूल अथवा हास्पिटल क्वारंटीन किया जाएगा और उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जो श्रमिक सामान्य मिलेंगे उन्हें उनके घर भेज कर होम क्वारंटीन किया जाएगा। आजमगढ़ स्टेशन पर श्रमिक अन्य जिलों के आएंगे, उनकी भी जांच करायी जाएगी और फिर उन्हें बसों के माध्यम से उनके जिलों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed