फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trailer-truck collision, driver trapped in engine pulled out alive

Azamgarh News: ट्रेलर-ट्रक में टक्कर, इंजन में फंसे ड्राइवर को जिंदा निकाला गया

Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Trailer-truck collision, driver trapped in engine pulled out alive
सगड़ी। आजमगढ़-गोरखपुर राजमार्ग पर जीयनपुर मुबारकपुर थाना सीमा पर बगहीडांड़ पुल के पास शनिवार सुबह ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोर से हुई थी कि दोनों वाहनों के इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एक दूसरे में फंस गए। जनरेटर मंगाकर कटर से ट्रेलर के इंजन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर से सरिया लादकर ट्रेलर आजमगढ़ की तरफ से जा रहा था। वहीं ट्रक आजमगढ़ से आ रहा था। बगहीडांड़ पुल के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रेलर का ड्राइवर मनोज वर्मा निवासी अंबेडकरनगर इंजन में फंस गया। अशरफपुर के प्रधान मोहम्मद आमिक ने जनरेटर और कटर उपलब्ध कराया। कटर के माध्यम से ट्रेलर की बॉडी को काट कर इंजन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। घायल ड्राइवर मनोज वर्मा अंबेडकर नगर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाया। सुबह से लेकर दोपहर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed