{"_id":"67d718f32772c8783400ad9b","slug":"traders-should-set-up-their-shops-inside-the-white-strip-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-128815-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: व्यापारी अपनी दुकानें सफेद पट्टी के अंदर लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: व्यापारी अपनी दुकानें सफेद पट्टी के अंदर लगाएं
विज्ञापन
आजमगढ़। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ थाना एएचटी की समीक्षा बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई। बैठक में एसएसपी हेमराज मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात और क्षेत्राधिकारी नगर ने व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान निर्देश दिया गया कि व्यापारी अपनी दुकानें सड़क के सफेद पट्टी के अंदर ही रखें।
बैठक में व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, और अपने निजी वाहनों और ग्राहकों के वाहनों को सफेद पट्टी के अंदर ही खड़ा करें। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा, कोतवाली शहर चौक में होली त्योहार पर अत्यधिक कपड़ा फाड़कर रोड के दोनों तरफ विद्युत तारों पर लटका दिया गया है ।
व्यापारी संवर्ग को इसे हटवाने के लिए सुझाव दिया गया है। बैठक में अभयराज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी, नगर पालिका आजमगढ़, आरआई हरिश्चन्द्र यादव, विजय सिंह थाना कप्तानगंज,. उमेश कुमार थाना एएचटी, कर्मचारी, व्यापारी बंधु आदि मौजूद रहे।