{"_id":"612767b18ebc3e79de062461","slug":"traders-leader-seat-on-protest-in-from-of-dm-office-gate-gate-in-azamgarh-for-arms-license","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः असलहा लाइसेंस के लिए डीएम गेट पर लेट गए व्यापारी नेता, सीआरओ मौके पर पहुंच सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः असलहा लाइसेंस के लिए डीएम गेट पर लेट गए व्यापारी नेता, सीआरओ मौके पर पहुंच सुनाई खरी-खरी
Fri, 27 Aug 2021 09:59 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:59 AM IST
सार
डीएम कार्यालय के गेट पर लेट कर प्रदर्शन करने वाले व्यापारी नेता पद्माकरलाल वर्मा उर्फ घुट्टूर सेठ अपने परिवार के किसी सदस्य का शस्त्र लाइसेंस बनवाने को लेकर कई दिनों से डीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम गेट पर लेट गया व्यापारी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचे एक व्यापारी नेता ने मुलाकात न होने पर उनके कार्यालय गेट पर ही लेट कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारी नेता पद्माकरलाल वर्मा उर्फ घुट्टूर सेठ का आरोप है कि कई बार वह आजमगढ़ डीएम से मिलना चाहे लेकिन डीएम मिल नहीं रहे है। व्यापारी नेता के गेट पर लेट जाने के बाद भी डीएम उससे मिले नहीं बल्कि पीछे के रास्ते से निकल गए।
विज्ञापन
व्यापारी नेता पद्माकरलाल वर्मा उर्फ घुट्टूर सेठ व्यापारियों का असलहा लाइसेंस बनवाने के अलावा शहर की जर्जर हो चुकी सड़कों को ठीक करने, शहर के नालियों को ठीक कराने व सफाई कराने को लेकर कई दिनों से डीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन जिलाधिकारी उन्हें मिलने का समय ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी व्यापारी नेता डीएम कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी उस समय अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद थे, लेकिन व्यापारी नेता को मिलने का समय नहीं दिया। जिस पर व्यापारी नेता उनके कार्यालय के बाहर यह कहते हुए लेट गया कि जब तक डीएम मिलेंगे नहीं तब तक वह उठेगा नहीं।
विज्ञापन
इसके बाद भी डीएम उससे मिले नहीं बल्कि पीछे के दरवाजे से निकल कर सभाकक्ष में मीटिंग किए और फिर कलेक्ट्रेट से निकल गए। डीएम के जाने के बाद सीआरओ हरिशंकर व्यापारी नेता के पास पहुंचे और उसे खरी खोटी सुनाई। इसके बाद भी व्यापारी नेता देर शाम तक डीएम कार्यालय कक्ष के बाहर देर शाम तक लेटे रहे।