{"_id":"65244a657a04e9e6430df6a4","slug":"tour-of-393-streets-of-magic-circle-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-5687-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल की 393 सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल की 393 सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
आजमगढ़ मंडल की 393 जर्जर सड़कों की 8555.44 लाख रुपये से मरम्मत होगी। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। शासन ने पहली किस्त के रूप में 4278.72 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। किस्त की राशि जिलों को भेज दी गई है। ये सड़कें महज एक महीने के अंदर बना दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इससे पहले एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर सड़कों को बनाने के कार्य को कभी मंजूरी नहीं दी गई थी। शासन से जर्जर सड़कों की मरम्मत करने के लिए आजमगढ़ मंडल को कुल 8555.44 लाख रुपये का बजट मिलेगा। जिसमें 533.272 किमी लंबी 393 क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण होगा।
इसमें बलिया जनपद में 3431.13 लाख रुपये से 152 सड़कों का 185.305 किलोमीटर, आजमगढ़ में 4292.54 लाख से 192 सड़कों का 304.907 किलोमीटर और मऊ में 831.77 लाख से 49 सड़कों का 43.06 किलोमीटर का मरम्मतीकरण कराया जाएगा। बजट मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने सड़कों के मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।