{"_id":"661d5d2fa8a17d9100064612","slug":"took-three-lakhs-in-the-name-of-land-deed-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-114064-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जमीन बैनामा के नाम पर लिया तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जमीन बैनामा के नाम पर लिया तीन लाख
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने जमीन का बैनामा करने के नाम पर मेंहनगर निवासी बंशू विश्वकर्मा से तीन लाख रुपये लिया और अब तक बैनामा नहीं किया। पीड़ित बंशू ने इस बाबत जहानागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में बंशू विश्वकर्मा निवासी मेंहनगर कस्बा ने बताया कि जहानागंज थाना के डीहा गांव निवासी अच्छेलाल राम से उसकी जान पहचान थी। अपनी नतनी के नाम से मकान बनवाने के लिए वह जमीन की तलाश कर रहा था। इस पर अच्छेलाल ने उससे अपनी जमीन तीन लाख में देने की बात तय किया। इस पर बंशू ने अच्छेलाल के खाते में ढाई लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। कुछ दिनों बाद जमीन बेचने की अनुमति लेने के नाम पर 50 हजार रुपये और अच्छेलाल से नकद ले लिया। इसके बाद से अब तक उसने जमीन का बैनामा नहीं किया। जमीन बैनामा को लेकर वह अपनी पुत्री नीलम के साथ अच्छेलाल के घर गया तो अच्छेलाल ने अपने पुत्रों अजय, राहुल के साथ मिल कर उसे गालियां देते हुए घर से भगा दिया और धमकी दिया कि दुबारा पैसा मांगने आए तो जान से मार देंगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुटी है।