फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Took 11 samples, destroyed more than 13.5 quintals of adulterated food items

Azamgarh News: 11 नमूने लिए, 13.5 क्विंटल से अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट कराए

Thu, 26 Feb 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Took 11 samples, destroyed more than 13.5 quintals of adulterated food items
एफडीए की ओर से पकड़े गए खाद्य के नमूने को नष्ट करने के लिए वाहन में ले जाती टीम। संवाद - फोटो : samvad
आजमगढ़। होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान खाद्य सामग्रियों के 11 नमूने लिए गए। साथ ही 13.5 क्विंटल से अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट कराया।सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं अभिहित अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि सेहदा स्थित पनीर व खोया भंडारण इकाई पर छापा मार गया। यहां आगरा से लाकर संग्रहित किए गए खाद्य पदार्थों में से दो खोया, एक पनीर, एक काजू बर्फी एवं एक स्पेशल बर्फी का नमूना लिया। इस दौरान खाद्य पदार्थ अस्वच्छ परिस्थितियों में मिले।
विज्ञापन

मिलावट की आशंका के चलते लगभग करीब 1,64,400 रुपये का 548 किग्रा खोया , करीब 44,700 रुपये का 149 किग्रा पनीर , करीब 19,200 रुपये का 24 किग्रा काजू बर्फी एवं करीब 99,200 रुपये का 648 किग्रा स्पेशल बर्फी जब्त कर नष्ट कराया गया। वहीं, एक अन्य खाद्य सचल दल द्वारा बोंगरिया बाजार मेंहनगर से बेसन व सरसों के तेल, गोपालपुर व खरिहानी क्षेत्र से खोया, छेना मिठाई और मेंहनगर चौराहे से गुलाब जामुन मिक्स के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 26 जगहों पर छापा मारकर 35 नमूने संग्रहित किए गए हैं। साथ ही 940 किग्रा खाद्य पदार्थ के 69,340 कीमत के जब्त कर सीज किए गए और 1,394 किग्रा मिलावटी खाद्य पदार्थ 3.35 लाख रुपये नष्ट कराए गए हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं अभिहित अधिकारी ने बताया कि होली पर्व तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। छापेमार दलों का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed