फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Too much shiny sweets are not good for health

Azamgarh News: अधिक चमकदार मिठाइयां सेहत के लिए ठीक नहीं

Mon, 20 Oct 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Too much shiny sweets are not good for health
दीपावली पर मिठाई की खूब बिक्री होती है। दुकानदार मुनाफे के लिए मिलावटी और एक्सपायर्ड मिठाई भी बेचते हैं। जिले में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने अब तक 100 क्विंटल से अधिक मिलावटी खोवा और मिठाइयों को नष्ट कराया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने उपभोक्ताओं से गुणवत्ता, निर्माण तिथि के बारे में जानकारी करके ही मिठाई की खरीदने की अपील की। कहा कि मिठाइयों में रंगों पर न जाएं। ज्यादा रंगीन मिठाइयां सेहत के लिए अच्छा नहीं है। मंडलीय जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने कहा कि मिलावटी मिठाइयों का सेवन किडनी और लिवर के लिए नुकसानदेह है। सेहत खराब होने पर डॉक्टर से संपर्क करें और अधिक मात्रा में पानी पीएं। कहा कि मिठाई खरीदते समय उसके निर्माण के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें। मिठाइयों को प्राकृतिक रंग और गंध से परखें। अधिक चमकदार मिठाइयां न खरीदने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed