{"_id":"6883cbc160ead108b607f283","slug":"toll-management-installed-barriers-motor-union-protested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-134877-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: टोल प्रबंधन ने लगाए बैरियर मोटर यूनियन ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: टोल प्रबंधन ने लगाए बैरियर मोटर यूनियन ने किया विरोध
विज्ञापन
बिंदाबाजार। मोटर यूनियन के अध्यक्ष मुन्नी लाल यादव की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम निजामाबाद सुनील धनवंता ने मोहम्मदपुर फरिहा मार्ग और गंभीरपुर बाजार के मार्टीनगंज रोड पर लगाए गए बैरियर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने तीन दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जानकारी मुताबिक आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर में टोल प्लाजा स्थित है। टोल प्रबंधन द्वारा मोहम्मदपुर से फरिहा मार्ग और गंभीरपुर बाजार से मार्टीनगंज जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों को लेकर स्थानीय मोटर यूनियन लगातार विरोध दर्ज करा रही थी।
शुक्रवार को यूनियन अध्यक्ष मुन्नी लाल यादव ने एक बार फिर एसडीएम सुनील धनवंता को लिखित शिकायत सौंपी। इसके बाद एसडीएम दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे और दोनों स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने बैरियर की स्थिति, उसके प्रभाव और यातायात पर पड़ने वाले असर का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद वह गंभीरपुर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और आवासीय भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत वह निजामाबाद के लिए रवाना हो गए।