फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today it may rain up to one mm

आज हो सकती है एक मिमी तक बारिश

Fri, 12 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Today it may rain up to one mm
आजमगढ़। अभी मार्च महीने का दूसरा हफ्ता ही चल रहा है और मौसम ने गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। लेकिन मौसम करवट बदलने वाला है। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा की मानें तो जनपद में शनिवार को बूंदाबांदी हो सकती है और दो दिन तक बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

हर बार मार्च के महीने में लोग गुलाबी ठंड का एहसास करते थे। लेकिन इस बार मौसम ने लोगों को मार्च महीने के शुरुआत में ही गर्मी का एहसास करा दिया है। लोगों ने गर्म कपड़ों को बाक्सों में बंद कर दिया है। मौसम का अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिसके कारण धूप का तीखापन बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया है। लेकिन अब मौसम ने फिर करवट बदली है। शुक्रवार की दोपहर बाद से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। जिसके कारण गर्मी का एहसास कुछ कम हुआ। यह स्थिति रविवार तक बनी रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के मौसम विज्ञानी डा. टीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को एक मिमी तक बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान छह से आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान 13 मार्च से 17 मार्च तक अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विज्ञानी ने कृषकों को सलाह दी है कि वह 13 और 14 मार्च के बाद ही दलहनी और तिलहनी फसलों की कटाई का कार्य करें। अगर किसी ने कटाई कर ली है तो वह अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखे। नहीं तो बारिश के कारण उसके भीगकर खराब होने का खतरा है। साथ ही अगर कोई कृषक मौसम संबंधी जानकारी चाहता है तो उनके वाट्सएप नंबर- 8004159046 से जुड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed