{"_id":"667319489098901dfa042a78","slug":"today-is-the-last-date-for-online-application-in-rte-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-116783-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आरटीई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आरटीई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चौथे एवं अंतिम चरण में कमजोर आय वर्ग के बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है। इसके बाद 28 जून को चौथी लॉटरी निकाली जाएगी।
शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत निर्बल आय वर्ग के बच्चों के लिए निजी विद्यालयों में कक्षा एक की 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है। इन सीटों पर चयन के लिए पहले चरण की ऑॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से 18 फरवरी तक चली थी। उसका परिणाम 26 फरवरी को आया था।
दूसरे चरण का आवेदन एक से 30 मार्च तक हुआ था। तीसरे चरण का आवेदन 15 अप्रैल से आठ मई तक लिया गया था। तीन चरणों में जिनका प्रवेश नहीं हो सका, उनके लिए चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक जून से शुरू है। पोर्टल पर 20 जून तक आवेदन किया जा सकता है। उसके बाद 21 से 27 जून तक आवेदनों की जांच होगी और 28 जून को परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन फेज में 1623 बच्चों को मिला दाखिला
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत अलग-अलग फेज में आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले फेज में 1276 आवेदन आए। लॉटरी में 506 बच्चों को दाखिला मिला। दूसरे फेज में 1529 आवेदन आए, लॉटरी में 481 बच्चों को दाखिला दिया गया। वहीं तीसरे फेज में 1200 बच्चों के आवेदन आए, लॉटरी में 636 बच्चों को दाखिला दिया गया। अब चौथे चरण के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।