फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today 8224 students will appear for NEET exam at 14 examination centers in the district.

Azamgarh News: आज जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर 8224 विद्यार्थी देंगे नीट की परीक्षा

Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Today 8224 students will appear for NEET exam at 14 examination centers in the district.
नीट यूजी परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र निर्धारित हैं। सभी केंद्रों पर रविवार यानी आज सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। दोपहर दो से शाम 5.20 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में कुल 8224 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को नीट यूजी परीक्षा कराई जाएगी। देशभर मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट एग्जाम में जिले में 8224 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यह परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.20 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उसके द्वारा हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती गई है। परीक्षा जनपद की तहसीलों सदर, निजामाबाद और सगड़ी तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित होनी है। इन तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहें।
विज्ञापन

00
केंद्र पर नहीं ले जा सकेंगे ये चीजें
परीक्षा हॉल में कोई भी मुद्रित या लिखित पाठ्य सामग्री, कागज का टुकड़ा, ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, ई-पेन, स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, वॉलेट, गोगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड, प्लास्टिक आईडी कार्ड, कोई भी रिमोट वाली चाबी, कोई भी घड़ी (स्मार्ट वॉच या एनालॉग), कैमरा, वाइटनर, धातु की कोई भी वस्तु या खाद्य पदार्थ अपने साथ परीक्षार्थी नहीं ले जा सकेंगे। केवल डायबिटीज पीड़ित कैंडिडेट फल, शुगर टैबलेट या कैंडी ही ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed