{"_id":"6824af18a5e6e31bd9023c3f","slug":"to-escape-from-debt-he-made-up-a-story-of-robbery-the-accused-was-caught-by-the-police-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कर्ज से बचने के लिए रच डाली लूट की कहानी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सख्ती पर उगला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कर्ज से बचने के लिए रच डाली लूट की कहानी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सख्ती पर उगला सच
Wed, 14 May 2025 08:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 14 May 2025 08:48 PM IST
सार
लोन चुकाने से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी रचने वाला जालसाज आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तब पहले टालने लगा लेकिन जब सख्ती की गई तब उसने सच उगला। मामला सिधारी क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सिधारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बैंक का लोन चुकाने से बचने के लिए डायल 112 पर 4,82,000 रुपये की लूट की झूठी सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने फर्जी सूचना देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक सूर्यप्रकाश नाम के एक व्यक्ति ने दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस के डायल 112 पर लूट की सूचना दी। आरोप था कि सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर बाइपास से वह ऑटो से जा रहा था। जैसे ही वह बाइपास पर पहुंचा तभी दो बाइक से पांच लोग आए और उसके पास मौजूद बैग में रखे 4,82,000 रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही सिधारी थाना, शहर कोतवाली और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल की पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कोई भी बाइक आटो के पीछे नजर नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो ऑटो चालक सूर्यप्रकाश ने पूरी संच्चाई बयां कर दी। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी ने कर्ज से बचने के लिए लूट की कहानी रची। पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर सत्यता का खुलासा किया। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।